शनिवार, 4 सितंबर 2010

मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बड़े क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनेरगा) योजना के तहत महिलाओं की भागीदारी काफी कम होना स्वीकार करते हुए दावा किया है कि इस वर्ष 10 लाख परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य अत्यंत वंचिग वर्ग के पांच लाख परिवारों और पांच लाख महिला जॉबकार्ड धारकों अर्थात 10लाख वंचितों को चिन्हित करते हुए इन्हें 100 दिन का रोजगार वित्तीय वर्ष 2010-11 में उपलब्ध कराना है।
यह जानकारी राज्य के ग्राम्य विकास सचिव मनोज कुमार सिंह ने दी। सिंह ने बताया कि मनेरगा के तहत बुंदेलखंड व विंध्याचल के जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में योजना के तहत महिलाओं की भागीदारी निर्धारित 33 फीसदी से बहुत कम है। इस कारण राज्य के 26 जिलों में यह प्रस्तावित किया गया है कि कम से कम पांच लाख महिला जॉबकार्ड धारकों को चिन्हित कर उन्हें योजना के तहत काम पर आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें